उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील इकाई तमकुही राज का गठन

अहमद हुसैन तथा जितेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, अखिलेश राय बनाए गए महामंत्री

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। जनपद के तहसील तमकुहीराज में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मंगलवार को तहसील तमकुहीराज इकाई का गठन उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद ओम प्रकाश सिंह के देखरेख में किया गया।

यह भी पढ़े :गंगा की रेत पर दिखी बिहार का अनमोल स्वाद बिहार दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण बना मधुरेंद्र की कलाकृति

जिसमें तहसील अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के अध्यक्षता में तहसील कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार हुआ। संरक्षक अशोक वत्स तथा सह संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया ।

जिला स्तरीय से लेकर तहसील स्तरीय पत्रकार बंधुओ के सर्वसम्मति से अहमद हुसैन और जितेंद्र तिवारी को तहसील उपाध्यक्ष, अखिलेश राय को महामंत्री, प्रिंस श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिनके मनोनय पर तहसील इकाई तमकुही राज के सम्मानित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य दलन प्रसाद, अयूब अंसारी ,संदीप कुमार यादव, मनीष कुमार ठकुराई ,असगर अंसारी, संजय कुमार प्रसाद, मृत्युंजय दुबे, विजय दुबे ,धीरज श्रीवास्तव इत्यादि सम्मानित पत्रकार बंधुओ ने बधाई ज्ञापित किया है तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं ज्ञापित किए हैं।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मनीष लाल श्रीवास्तव ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य हमेशा अपने पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहना उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा।

बैठक के अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और पत्रकारों का स्वागत किया और संगठन के विस्तार की दिशा में सबको सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह बैठक पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़े :राणा सांगा को गद्दार कहने पर घिरे सपा सांसद रामजी सुमन, भाजपा ने बताया राजपूतों का अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *