सांसद रामजीलाल सुमन को अगर कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार सीएम योगी होंगे – अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है वह बिना मुख्यमंत्री के इशारे के नहीं हो सकती

सलमान,आगरा। समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए साम्प्रदायिक राजनीति कर रही है। संविधान खत्म कर रही है। कानून और लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं कर रही है। भाजपा सरकार की मुद्रा योजना पूरी तरह फेल ही गयी मुद्रा योजना झुट्ठा योजना बनकर रह गयी। यह योजना कोई प्रभाव नहीं छोड़ पायी।

यह भी पढ़े :डीएम तथा एसपी की उपस्थिति में तहसील पडरौना सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सरकार का दावा है कि 52 करोड़ लोगों को पैसा गया। इस हिसाब से अगर पैसा पाने वालों ने दो लोगों को भी रोजगार दिया होता तो देश में बेरोजगारी शून्य हो गयी होती। मुद्रा योजना में बोला गया 33 लाख करोड़ रूपये बांटा गया यह किसके खाते में गये? क्या किसी ने जीएसटी में जिस्ट्रेशन कराया? कितना जीएसटी आया? ऐसा तो नहीं कि सरकार ने पूरा पैसा अपने लोगों को दे दिया। इसका जवाब यह जुमलाई सरकार देगी या बैंक देंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ० राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं फेल हो चुकी है। इसीलिए यह सरकार ध्यान बंटाने के लिए कम्युनल पॉलिटिक्स कर रही है। जब से भाजपा अयोध्या लोकसभा चुनाव हारी है तब से और कम्युनल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य श्री रामजी लाल सुमन या किसी अन्य नेता के ऊपर कोई घटना होती है या उन्हं अपमानित किया जाता है तो उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। क्योंकि धमकी देने वाले वाले उस संगठन पर मुख्यमंत्री जी का हाथ है। जितने भी लोग धमकी देने में दिखाई दे रहे हैं, उनका जातीय कनेक्शन मुख्यमंत्री से है।

इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्ही ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैंअखिलेश यादव ने कहा कि ने कहा कि जिस तरह से हिटलर के जमाने े टूर्स होते थे उसी तरह से मुख्यमंत्रीने एक हिडेन अंडर ग्राउण्ड फौज तैयार की है, जो लोगों को समय-समय पर थानों, तहसीलों में अपमानित कर रही है। पैसे लूटने में सबसे आगे दिखाई दे रही है। भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो है। इनका अधिकारी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। वह मुख्यमंत्री आवास में छिपा है। भाजपा जबसे सत्ता में आयी है। साजिश और षडयंत्र करके पीडीए के लोगों को अपमानित कर रही है। पीडीए के लोगों को जीवन में कभी न कभी अपमानित होना पड़ता है। मुख्यमंत्री जी 80 और 20 की बात करते है।

उन्होंने कहा की भाजपाई अपमान के खिलाफ पीडीए एकजुट है। यह लड़ाई 90 प्रतिशतप्रतिशत और 10 प्रतिशत की है। 90 प्रतिशत पीडीए के साथ है और पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है वह बिना मुख्यमंत्री के इशारे के नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी छिपानी है इसलिए इस तरह की घटनाओं और व्यवहार को शह दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :