कुशीनगर में हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात SDM सल्तनत परवीन का हीरा कारोबारी विकास से हुआ विवाह

मनीष ठकुराई, कुशीनगर। जिले में बीते दिन एक अनोखी और शाही शादी का गवाह बना, जब महोबा की उपजिलाधिकारी (SDM) सल्तनत परवीन की बारात हेलीकॉप्टर से पहुंची। इस भव्य विवाह समारोह में हर किसी की नजरें बारात और उसकी आलीशान व्यवस्था पर टिक गईं।

यह भी पढ़े :कुबेरस्थान थाना में 331.6 लीटर अवैध कच्ची शराब को न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट किया गया

सल्तनत परवीन का विवाह गुजरात के हीरा कारोबारी विकास से हुआ। बारात के लिए खास तौर पर एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया था, जो दुल्हे विकास को लेकर कुशीनगर पहुंचा। विवाह समारोह में जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई और आयोजन इतना भव्य था कि स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। हेलीकॉप्टर से आई बारात ने इस शादी को यादगार बना दिया।

शादी में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े :कसया क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान बाल विवाह भिक्षावृत्ति और महिला अपराधों पर दी गई जानकारी