जनसंख्या के आधार पर सबको भागीदारी देने का कार्य करेगी जन अधिकार पार्टी-शिवकन्या कुशवाहा

जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा कुशीनगर दौरे के दौरान पडरौना में बोली

खुर्शीद आलम सिद्धिकी ,पडरौना/कुशीनगर। जन अधिकार पार्टी के तरफ से जनपद में चल रहे भाईचारा बनाओ यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को पडरौना क्षेत्र के विभिन्न जगह पर दौरा करने पहुंची पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनसंख्या का आधार पर सबको हर क्षेत्र में भागीदारी देने का कार्य करेगी,सबको एक सम्मान शिक्षा लागू करने के साथ-साथ उनके अधिकार को पाने के लिए उन्हे अपने वोट को सही उपयोग करने के लिए जन अधिकार पार्टी अपना उम्मीदवार उतार कर अपने लोगों को वोट लेकर जन अधिकार पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करने जा रही है ।

यह भी पढ़ें :23 फरवरी सामुहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री व सांसद बाबू सिंह की धर्मपत्नी शिवकन्या कुशवाहा कुशीनगर के जनपद के दौरे पर थी । बृहस्पतिवार को पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

शिवकन्या कुशवाहा क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव में पहुंची थी, जहां उन्होंने उपस्थित जनसमूह में शामिल महिलाएं और पुरुषों को संबोधित कर उनके चुनाव के दौरान मत अधिकारों के साथ उनके हक हकुक के अधिकारियों के बारे में बताया । इसके बाद वह क्षेत्र के सिधुआ बाजार के बाद सुखपुरा गांव टोला लौंग पुरी पहुची थी,इसके बाद पडरौना शहर के सुभाष चौक पहुंची श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें आगामी विधानसभा और लोकसभा में जन अधिकार पार्टी की सरकार बनाने के लिए भरोसा दिए।

इस दौरान जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा, पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संतोष लोधी,अजीत प्रताप कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव ज्ञान प्रकाश मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश वर्मा,अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीमती वंदना मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला श्रीमती उमा कुशवाहा,प्रदेश महासचिव श्री विजय बहादुर कुशवाहा,प्रदेश महासचिव रामधनी निषाद,राजकुमारी सिंह, रविंद्र सोनकर,पुर्व जिला अध्यक्ष बृजेश कुशवाह,मंडल सचिव अनीता मौर्या,महिला मंडल अध्यक्ष प्रकोष्ठ अभिनव मौर्य,श्री कृष्णा मौर्य,धर्मेंद्र प्रजापति, अजहरुद्दीन अंसारी,अनिल कुशवाहा,अमन कुमार वर्मा, अमरेश कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा,अनिल कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा,श्री चंद्रबिंदु मौर्य,मोहन कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा,राम प्रताप कुशवाहा, पडरौना विधानसभा अध्यक्ष अध्यानंद कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा,गोविंद कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा,किस्मत कुशवाहा,प्रभहंस कुशवाहा, त्रियुगी नारायण,राजेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा,रमेश कुशवाहा,प्रभु कुशवाहा,राजन सचिन श्यामसुंदर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :23 फरवरी सामुहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न