जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिव कन्या कुशवाहा का तमकुही राज में समाजवादियों ने किया भव्य स्वागत

कृष्णा यादव, तमकुही राज/ कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कोने कोने में जन अधिकार पार्टी के करवाँ को बढ़ाने के उद्देश्य से जौनपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिव कन्या कुशवाहा के भ्रमण के दौरान विधानसभा क्षेत्र तमकुही राज के समउर बाजार तथा तमकुही राज में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा भब्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े :दुबौली बाजार में पी डी ए चौपाल का आयोजन

तमकुही राज शिव मंदिर के सामने विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी समाजवादी नेता डॉक्टर उदय नारायण गुप्ता के आवास पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वागत की तैयारी पहले से आयोजित थी । कल बुधवार को जन अधिकार पार्टी का कारवां पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का स्वागत किया।

इस अवसर पर शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी की स्थापना हमारे परम पूज्य पति आदरणीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के द्वारा किया गया है। पिछड़े दलित शोषित वंचित परिवारों को जोड़ते हुए सर्व समाज की रहनुमाई बाबू सिंह कुशवाहा जी ने किया।

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कैबिनेट स्तर के मंत्री भी रहे तथा आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के द्वारा जौनपुर से टिकट देकर संसदीय चुनाव लड़ाया गया जहां की देवतुल्य जनता ने आशीर्वाद देकर सासद बनाकर दिल्ली भेजा है।

जन अधिकार पार्टी सदैव अपने मार्गों पर चलते हुए समाज सेवा में लगी हुई है। अपने समाज के साथ ही सर्व समाज की जन समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार पार्टी संघर्ष करती आ रही है। तमकुही राज में भव्य स्वागत को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यहां के उपस्थित समाजवादी पार्टी जन अधिकार पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

तमकुहीराज में स्वागत की कड़ी में समाजवादी पार्टी के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर उदय नारायण गुप्ता समाजवादी नेता मधुर श्याम राय गोरख निषाद राकेश यादव बबलू अली गाजी ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन बी एन सिंह कुशवाहा जयप्रकाश यादव केडी सिंह कुशवाहा श्री कृष्ण सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :ब्लाक स्तरीय खेल तथा गीत संगीत नाट्य आदि प्रतियोगिताओं में विद्यावती देवी महाविद्यालय प्रदेश में अव्वल

दुबौली बाजार में पी डी ए चौपाल का आयोजन

उम्मीदों पर खड़ा नहीं हो रहे वर्तमान जनप्रतिनिधि उत्पीड़न की शिकार हो रही है जनता – डॉक्टर उदय नारायण गुप्ता

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र तमकुही राज के सेक्टर नंबर 28 के दुबौली बाजार में पीडी ए जन पंचायत का आयोजन डॉ, उदय नारायणन गुप्ता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जन पंचायत सभा को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंदर गरीब पीडित शोषित लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। परंतु शासन प्रशासन से इनको न्याय नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़े :अधिवक्ता कानून में संशोधन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

फोटो कैप्शन – दुबौली बाजार में पी डी ए चौपाल में जूटे कार्यकर्ता

वर्तमान जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से विरत होते हुए जन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण गरीबों के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई बढ़ती जा रही है। जब तक प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनेगी तब तक गरीब शोषित पीडित जनता का उत्थान नहीं होने वाला है।

इस सभा को विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह पटेल महासचिव बी एन सिंह कुशवाहा आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी पूर्व ग्राम प्रधान लवकुश गुप्ता ब्लाक महासचिव परमेश्वर गौड़ सेक्टर प्रभारी मुबारक अली मनोज गुप्ता बैरिस्टर गुप्ता पप्पू गुप्ता दूधनाथ यादव मुकेश चौहान सहित पीडीए के समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :ब्लाक स्तरीय खेल तथा गीत संगीत नाट्य आदि प्रतियोगिताओं में विद्यावती देवी महाविद्यालय प्रदेश में अव्वल

समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद का तमकुही राज विधानसभा में आगमन 

सेवरही ब्लॉक के ग्राम सभा राजापुर खास पंचायत भवन प्रांगण में स्वागत समारोह की तैयारी

कृष्णा यादव, तमकुहीराज/ कुशीनगर। विधानसभा 331 तमकुही राज के गांव राजपुर खास पंचायत भवन प्रांगण में समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर के सांसद रामभुवाल निषाद का प्रथम आगमन कल दिन शनिवार को 10 बजे सुबह सुनिश्चित है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नेता स्वागत समारोह की तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े :गरीबों की साइकिल की कीमत 70 साल में 200 गुना हुई विद्यार्थियों के लिए बड़ा बोझ

सांसद राम भुवाल निषाद मछुआ समुदाय से बिलॉन्ग करते हैं। बसपा की सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं तथा यह मूल निवासी गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के हैं।अपने जीवन में संघर्षों के बल पर ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।तमकुही राज में आने का उद्देश्य मछुआ समुदाय के लोगों को एकत्रित कर संगठित करना तथा पी डी ए जन पंचायत के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताना तथा अपने बिरादरी के लोगों से परिचय बनाना। साथ ही समाजवादी पार्टी को मजबूत करना।

इन उद्देश्यों के साथ कल शनिवार को सुबह 10 बजे आगमन हो रहा है। उक्त जानकारी समाजवादी उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचीव गोरख निषाद ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित जन तथा तमकुही राज विधानसभा के मछुआ समुदाय के लोग भारी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं।

यह भी पढ़े :14 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिऱफ्तार

राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा बिहार में नीतीश कुमार के बेटा के विरोध में लगी पोस्टर

बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कि अभी राजनीति में नहीं हुई है एंट्री परंतु बिहार में सियासत पारा गर्म

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में राजनैतिक सरगमिया तेज हो गई हैं। बिहार की राजधानी पटना में एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर निशाना साधा है। इस पोस्ट में लिखा है राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा।

यह भी पढ़े :आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन संत समाज और श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति – अमित शाह

बिहार में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में निशांत के राजनीतिक छवि को आंका जा रहा है। परंतु निशांत की अभी राजनीति में एंट्री नहीं हुई है। इसके अलावा उनकी राजनीति में एंट्री कब होगी। इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कई नेताओं ने कहा है कि यदि निशांत अपनी सियासी पारी शुरू करते हैं तो यह अच्छी बात है।

वहीं अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से बिहार में सियासत तेज हो गई है। वही सीएम नीतीश कुमार और निशांत के करीबियों की माने तो अभी बेटे निशांत की सियासी पारी शुरू होने की संभावनाएं कम है।

पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के बेटे के विरोध में पोस्टर लगे हैं पोस्ट में एक तरफ निशांत कुमार की फोटो है वहीं दूसरी तरफ रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर लगी हुई है रवि गोल्डन कुमार खुद को प्रजा का बेटा और हरनौत विधानसभा सीट से भावी उम्मीदवार बता रहा हैं।

हरनौत विधानसभा सीट नीतीश कुमार की सीट मानी जाती है वहीं अगर हरनौत विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव 2025 में निशांत कुमार चुनावी मैदान में आते हैं तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। जनता दल यूनाइटेड के कुछ प्रभावशाली नेता निशांत कुमार को राजनीति में लाने की कवायद भी तेज कर दिए हैं। परंतु इस पर अभी विचार नहीं बन पा रहा है बिहार में सियासी सर गर्मी तेज है।

यह भी पढ़े :जिसके सामने झुकती है दुनिया, उसके सामने नहीं झुकी योगी सरकार ! अंबानी परिवार के काफिले को मेला क्षेत्र में जाने की नहीं मिली अनुमति

मदनी मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पूर्वांचल में बना चर्चा का विषय 

अखिलेश यादव ने 11 फरवरी को डेलिगेशन भेज कर छति का आकलन पीड़ित परिवार से मिलने का आदेश दिया कल हाटा जाएगा डेलीगेशन

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद को प्रशासन द्वारा गिराए जाने को लेकर पूर्वांचल में काफी चर्चा हो रही है। इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक सर गर्मी भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े :दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: बीजेपी की आंधी में उड़ी AAP, कांग्रेस पूरी तरह साफ; 70 सीटों में 48 पर भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

अखिलेश यादव के आदेश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 11 फरवरी 2025 को 16 सदस्य डेलिगेशन भेजने का निर्णय लिया है तथा पत्र जारी कर पूर्व मंत्री पूर्व विधायक सहित जनपद के सपा पदाधिकारी को भेज कर स्थिति का अवलोकन करने तथा राष्ट्रीय कार्यकारी को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कुशीनगर इलियास अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि मदनी मस्जिद की जमीन 29 डिसमील रकबा खरीदी गई है। जिस पर हांजी हाशिम साहब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया है। जिसको प्रशासन द्वारा तोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई जिसको लेकर बिरादरी के लोगों में काफी दुख है।

मोहम्मद इलियास अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार से भूमि की पैमाइश करने की मांग की है। मंगलवार को मौके पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन हाजी साहब के परिवार से भी मिलेगा तथा इसकी रिपोर्ट अखिलेश यादव को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़े :महाकुंभ में बिछड़े लोगों का संगम करा रहे ओजस्वी मिश्रा

दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: बीजेपी की आंधी में उड़ी AAP, कांग्रेस पूरी तरह साफ; 70 सीटों में 48 पर भाजपा, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Election Result 2025 Winners List: संजय श्रीवास्तव, सम्पादक : गौतम बुद्धा टाइम्स। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली की 70 सीटों पर कहां किसकी जीत हुई है ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं AAP के कई दिग्गज नेताओं की हार हो गई है। इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज और संदीप दीक्षित का नाम शामिल है। वहीं कालकाजी की CM आतिशी ने कालकाजी से जीत हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें :भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर किया गया भगवा वस्त्र भेंट

1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया BJP

2 अंबेडकर नगर डॉ. अजय दत्त AAP

3 बाबरपुर गोपाल राय AAP

4 बदरपुर राम सिंह नेताजी AAP

5 बादली अहिर दीपक चौधरी BJP

6 बल्लीमारान इमरान हुसैन AAP

7 बवाना (एससी) रवींद्र इंद्र सिंह BJP

8 बिजवासन कैलाश गहलौत BJP

9 बुराड़ी संजीव झा AAP

10 चांदनी चौक पुरदीप सिंह AAP

11 छतरपुर करतार सिंह तंवर BJP

12 दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह कादियान AAP

13 देवली (एससी) प्रेम चौहान AAP

14 द्वारका प्रद्युम्न सिंह राजपूत BJP

15 गांधीनगर अरविंदर सिंह लवली BJP

16 घोंडा अजय महावर BJP

17 गोकुलपुर (एससी) सुरेंद्र कुमार AAP

18 ग्रेटर कैलाश शिखा रॉय BJP

19 हरि नगर श्याम शर्मा BJP

20 जनकपुरी आशीष सूद BJP

21 जंगपुरा तारविंदर सिंह मारवाह BJP

22 कालकाजी आतिशी मार्लेना AAP

23 करावल नगर कपिल मिश्रा BJP

24 करोलबाग (एससी) विशेष रवि AAP

25 कस्तूरबा नगर नीरज भसोया BJP

26 किरारी अनिल झा AAP

27 कोंडली (एससी) कुलदीप कुमार AAP

28 कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल BJP

29 लक्ष्मी नगर अभय वर्मा BJP

30 मादीपुर (एससी) कैलाश गंगवाल BJP

31 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय BJP

32 मंगोलपुरी (एससी) राज कुमार चौहान BJP

33 मटिया महल अली मो. इकबाल AAP

34 मटियाला संदीप सेहरावत BJP

35 महरौली गजेंद्र सिंह यादव BJP

36 मॉडल टाउन अशोक गोयल BJP

37 मोती नगर हरीश खुराना BJP

38 मुंडका गजेंद्र द्राल BJP

39 मुस्तफाबाद मोहन सिंह बिष्ट BJP

40 नजफगढ़ नीलम पहलवान BJP

41 नांगलोई जाट मनोज कुमार शौकीन BJP

42 नरेला राज करण खतरी BJP

43 नई दिल्ली प्रवेश वर्मा BJP

44 ओखला अमानतुल्ला खान AAP

45 पालम कुलदीप सोलंकी BJP

46 पटेल नगर (एससी) प्रवेश रत्न AAP

47 पटपड़गंज रवींद्र सिंह नेगी BJP

48 आरके पुरम अनिल कुमार शर्मा BJP

49 राजिंदर नगर उमंग बजाज BJP

50 राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा BJP

51 रिठाला कुलवंत राणा BJP

52 रोहिणी वीजेंदर गुप्ता BJP

53 रोहतास नगर जीतेंद्र महाजन BJP

54 सदर बाजार सोम दत्त AAP

55 संगम विहार चंदन कुमार चौधरी BJP

56 सीलमपुर चौधरी जुबैर अहमद AAP

57 सीमापुरी (एससी) वीर सिंह ढिंगन AAP

58 शाहदरा संजय गोयल BJP

59 शकूर बस्ती करनाल सिंह BJP

60 शालीमार बाग रेखा गुप्ता BJP

61 सुल्तानपुर माजरा (एससी) मुकेश कुमार अहलावत AAP

62 तिलक नगर जरनैल सिंह AAP

63 तिमारपुर सुरिंदर पाल सिंह AAP

64 त्रिनगर तिलक राम गुप्ता BJP

65 त्रिलोकपुरी (एससी) रवि कांत BJP

66 तुगलकाबाद सही राम AAP

67 उत्तम नगर पवन शर्मा BJP

68 विकासपुरी पंकज कुमार सिंह BJP

69 विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा BJP

70 वजीरपुर पूनम शर्मा बीजेपी

यह भी पढ़ें :भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर किया गया भगवा वस्त्र भेंट

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर किया गया भगवा वस्त्र भेंट

कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भगवा वस्त्र तमकुही राज नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें :महाकुंभ में बिछड़े लोगों का संगम करा रहे ओजस्वी मिश्रा

फोटो कैप्शन – भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाते हुए तमकुही राज नगर पंचायत के कार्यकर्ता 

प्राप्त समाचार अनुसार तमकुही राज में नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अगुवाई में हिंदू युवा वाहिनी की निवर्तमान जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली विधानसभा तथा उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाई गई। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की खुशी को मनाते हुए अध्यक्ष ने सबको भगवा वस्त्र भेंट किया।

इस अवसर पर नेता द्वय ने मिल्कीपुर तथा दिल्ली के जनता को जीत की बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई को भी बधाई दिया है तथा कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीतियों का जन-जन में पालन हो रहा है। जनता भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर विश्वास करते हुए भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने का कार्य किया है।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिससे दिल्ली वासियों का विकास अति शीघ्र संभव है। इस अवसर पर जीत की खुशी में पटाखे फोड़े गए। जिसमें भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :महाकुंभ में बिछड़े लोगों का संगम करा रहे ओजस्वी मिश्रा

PDA पंचायत राहुल यादव के नेतृत्व में जनसभा के माध्यम अखिलेश यादव का संदेश पहुंचा

  • अन्याय शोषण शोषित पीड़ित की आवाज बनकर समाजवादी पार्टी संसद तथा विधानसभा मे उठाती रही है सवाल
  • अखिलेश यादव का संदेश देश तथा प्रदेश में बने समरसता भाईचारे कि सरकार- राहुल यादव

कृष्णा यादव, तमकुहीराज/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर उत्तर प्रदेश के अंदर प्रत्येक विधानसभा में पी डी ए की जन पंचायत चौपाल आयोजित की जा रही है जिसके क्रम में मंगलवार के दिन सेवरही थाना अंतर्गत बभनौली में सपा नेता राहुल यादव के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

जिसमें भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए सभा को संम्बोधित करते हुए राहुल यादव ने समाजवादी पार्टी के विचारों को बताया और कहा कि समाज के अधिक पिछड़े गरीब दलित अल्पसंख्यक अनुसूचित सामान्य वर्ग के गरीब लोगों की रहनुमाई संसद तथा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद र्जोरदार तरीके से उठा रहे हैं।

आने वाले दिनों में सभी लोगों को एक साथ रहकर सरकार की नीतियों के विरोध में लामबंद होते हुए सरकार को बदलना है 2027 में महागठबंधन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है आप सभी लोगों से अपील है कि जुर्म अत्याचार महंगाई बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में आम लोगों पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है । सभी लोग एकजुट रहने का कार्य करें ताकि सरकार को बदला जा सके।

इस सभा को पूर्व विधायक कासिम अली मधुर श्याम राय राजेश यादव सुरेश यादव पंकज आर्य मुबारक अली राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा जेपी यादव पंकज यादव राहुल यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से आए हुए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा सभा को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें :गड्ढा युक्त सड़क और बजबजाती नालियों की दुर्दशा से ग्रामीण परेशान