उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का जनपद में आगमन विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

ओमप्रकाश कुमार भास्कर, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद में आगमन पर रिर्जव पुलिस लाइन कुशीनगर हेलीपैड पर जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया।

यह भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिवसीय मेले का आयोजन

कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा राज्यपाल को भगवान बुध्द का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी आम जनता और राज्यपाल महोदया के समक्ष प्रस्तुत की गयी।

इसके साथ ही, उन्होंने जनपद के आला अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं तथा जनपद की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस के सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया। जिसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास शामिल थे। राज्यपाल ने पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह की निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर, अपर जिलाधिकारी कुशीनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें :आज कुशीनगर दौरे पर आएंगी राज्यपाल,संभावित कार्यक्रम का विवरण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *