ऐतिहासिक होगी कुशीनगर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का संविधान सम्मान और जनहित से जुड़ा हुकार रथ यात्रा का कार्यक्रम – डॉ कन्हैया लाल शर्मा

7 से लेकर 9 अप्रैल को कुशीनगर में होने वाली संविधान सम्मान और जनहित हुकार यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से जुड़ जाए कार्यकर्ता-रामेश्वर कुशवाहा

खुर्शीद आलम सिद्दीकी,पडरौना/कुशीनगर। रविवार को अपनी जनता पार्टी के तरफ से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक पडरौना शहर के पी पैलेस जटहा रोड स्थित हाल में संपन्न हुई। इस बैठक में संविधान के सम्मान और जनहित के प्रति निकाले जाने वाली यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी जनता पार्टी से जुड़े जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर से जुड़े सभी कार्यकर्ता से समय रहते ही जुड़ जाने के लिए अपील की गई।

यह भी पढ़ें :हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा 1 अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन कुशीनगर जिले में होने जा रही है,ऐसे में इस जनहित हुंकार यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें।

अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि संविधान और जनहित हुंकार रथ यात्रा का कार्यक्रम आगामी 7 अप्रैल और 9 अप्रैल को कुशीनगर जनपद में होना तय है, ऐसे में इस रथ यात्रा कार्यक्रम को बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई है।

उसको बखूबी निर्वहन करने की जरूरत है,ऐसे में पूर्व मंत्री और पार्टी के जिला राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत जनपद के कोने कोने पर की जानी है।बैठक की अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया।

इस दौरान अपनी जयंती पार्टी के जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, अधिवक्ता सज्जन गुप्ता,योगेंद्र कुशवाहा,अंगद चौहान ,रिंकू सिंह ,श्री राम,बेचु खान,डॉक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा,डॉक्टर बबलू खान मास्टर,राम जी कुशवाहा, रामू कुशवाहा,अनिल कुशवाहा, अजय कुशवाहा,भगवत कुशवाहा,बांकेलाल शर्मा, रामसूरत शर्मा,विदुर कुशवाहा, उदय प्रताप कुशवाहा,अनिल चौहान,ओम प्रकाश शर्माविजय शंकर शर्मा,कमलेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा,शाह आलम, नरेंद्र भारती,दूधनाथ भारती, आशिक अली,लाल बाबू यादव, गुजरे कुशवाहा,कन्हैया गुप्ता, अधिवक्ता निर्मल साहा,सुभाष कुशवाहा,उमेश शर्मा,अजय कुशवाहा,अभिकर्ता महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :हक और सम्मान को लेकर संघर्ष को आगे आएं पत्रकार : अजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *