रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

सोनी शुक्ला, गोरखपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि का पूजन भी पूर्ण होता है।

यह भी पढ़े :शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराई जाएगी रामनवमी की शोभायात्रा एवं जुलूस – जिलाधिकारी 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन धर्म, मर्यादा और कर्तव्य परायणता की प्रेरणा देता है। उनका सम्पूर्ण जीवन श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शांति, शील और सदाचार जैसे भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आदर्श चरित्र जीवन के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है। श्रीराम के चरित्र में त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार की भावना समाहित है, जो जनमानस को शांति और आनंद प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह श्रीराम के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है, जहाँ हर वर्ष देश भर से श्रद्धालु रामनवमी के पर्व पर दर्शन करने आते हैं।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में शांति, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करें।

यह भी पढ़े :हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान,महर्षि कश्यप व निषाद राज गुह्य की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *