सलमान,आगरा। कमिश्नरेट आगरा की ओर से शासन की मंशानुसार अनाधिकृत और अवैध रूप से संचालित ऑटो/ ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य आगरा महानगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुधारना है।
यह भी पढ़े :कुशीनगर पुलिस ने किया छह लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार
इस अभियान के तहत एमजी रोड, भगवान टॉकीज, साईं तकिया चौराहे पर बिना लाइसेंस, बिना चेसिस और बिना फिटनेस वाले ऑटो / ई-रिक्शा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गयी।
अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे ऑटो / ई- रिक्शा के 144 चालान किये गये और 43 ऑटो / ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। इस कार्यवाही में स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से संचालित वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है ताकि जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था मिल सके।