राहुल शर्मा, कुशीनगर। शासन द्वारा संचालित अभियानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज कसया क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0 राम चंद्र राम अपने हमराहियों के साथ कसया बस अड्डा, बुद्धा मंदिर तथा रामभर स्तूप पर पहुंचे और बाल विवाह व भिक्षावृत्ति के खिलाफ जनसामान्य को जागरूक किया।
यह भी पढ़े :मनरेगा सोशल ऑडिट में मनमानी नियुक्तियां, पुराने बीआरपी की फिर से तैनाती पर उठे सवाल
इस अवसर पर महिला अपराधों की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी तथा नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों को विभिन्न टोल फ्री नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102/108 (स्वास्थ्य सेवाएं) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी देकर इनके उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे अभियानों को समय-समय पर चलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह भी पढ़े :सास दमाद का अजब इश्क शादी से 9 दिन पहले ढाई लाख कैश और गहने लेकर फरार